Advertisement Carousel
Blog

भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण पर जोर

Advertisements

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सक्ती की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
सक्ती। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला सक्ती की जिला कार्यसमिति बैठक रविवार को स्टेशन रोड स्थित चंद्रा भवन में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisements
Advertisements


बैठक में प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग प्रभारी शांतनु साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, सरगुजा जिला प्रभारी कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश साहू, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, संभाग सह प्रभारी आशीष जायसवाल, जिला सह प्रभारी उदय जायसवाल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम पटेल तथा जिला उपाध्यक्ष नेतराम चंद्रा मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, पिछड़ा वर्ग समाज के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।


बैठक में जिला उपाध्यक्ष धनंजय नामदेव, सोम चंद्रा, जिला महामंत्री भूपेन्द्र यादव, जितेंद्र चंद्रा, युवराज चंद्रा, जीवन राठौर, परसन राठौर, आकाश साहू, पार्षद गजेंद्र यादव, अनीता गोपाल, रघुनंदन राठौर, हीरालाल जायसवाल, मट्टू यादव, गजानंद देवांगन, क्रांति साहू, जीतराम कश्यप, लंबोदर चंद्रा, चूड़ामणि चंद्रा, रिंकू साहू, डमरूधर पटेल, दूजराम बरेठ, सुरेश डनसेना, तुलसी मैत्री, योगेश साहू, भुवन सोनी सहित ओबीसी मोर्चा के जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सह प्रभारी एवं जिले के विभिन्न मंडलों से आए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम पटेल ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प दोहराते हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और बैठक के समापन की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button