Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

दुलदुला विकासखंड में पांच करोड़ का पुल,बना लोगों की जान का सौदागर

A bridge worth five crore rupees in Duldula development block has become a dealer of people's lives.

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार 
दुलदुला। विकासखंड दुलदुला के ग्राम पंचायत दुलदुला में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पुल अब स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। जिस पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 20 ग्राम पंचायतों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद थी, वहीं अब वही पुल रात के समय दुर्घटनाओं का कारण बनता दिखाई दे रहा है।
Advertisements
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण शाम ढलते ही यहां घना अंधेरा छा जाता है। लंबे पुल पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने से दोपहिया वाहन चालकों को रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।
ग्रामीणों के अनुसार, कई बार बाइक सवार असंतुलित होकर गिर चुके हैं। उनका कहना है कि पुल पर शीघ्र प्रकाश व्यवस्था की जाए ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से पुल पर स्ट्रीट लाइट लगाने तथा आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, जिससे रात के समय भी लोग सुरक्षित आवागमन कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button