Advertisement Carousel
Blog

सक्ती पुलिस का बड़ा प्रहार, 209 किलो गांजा जब्त, ₹1.85 करोड़ की संपत्ति बरामद

Advertisements

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, ₹1.85 करोड़ की संपत्ति बरामद
सक्ती, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राजस्थान ले जाए जा रहे 2 क्विंटल से अधिक गांजा की खेप को जब्त करते हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में गांजा, ट्रेलर वाहन, माल और अन्य सामग्री सहित कुल लगभग ₹1.85 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से एक ट्रेलर वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा भरकर चंद्रपुर, फगुरम और खरसिया मार्ग से राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही चौकी फगुरम पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में खरसिया-डभरा मुख्य मार्ग स्थित ग्राम बोडासागर के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रेलर को रोककर जांच की।
तलाशी के दौरान ट्रेलर से आठ प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखा गया कुल 208.965 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा का बाजार मूल्य लगभग ₹1 करोड़ 45 लाख आंका गया है।


₹40 लाख का ट्रेलर और अन्य सामान भी जब्त
पुलिस ने मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त टाटा सिगना ट्रेलर क्रमांक RJ-09-GC-5216 को भी जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹40 लाख है। इसके अलावा ट्रेलर में भरा फ्लोर्सपार पाउडर तथा दो वीवो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। कुल जब्ती की कीमत लगभग ₹1 करोड़ 85 लाख बताई गई है।
राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार


मामले में राजस्थान के अजमेर जिले के थाना जेवाजा क्षेत्र निवासी अर्पित सिंह (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक अपचारी बालक को भी हिरासत में लिया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना डभरा में अपराध क्रमांक 219/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
26 घंटे तक चली सघन चेकिंग
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी और मादक पदार्थों की खेप पकड़ने के लिए लगातार 26 घंटे तक जिले के विभिन्न मार्गों पर बैरिकेडिंग कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी डभरा श्री सुमीत गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, सहायक उप निरीक्षक हीराराम संवरा, प्रधान आरक्षक टीकम सिंह साव, अश्वनी सिदार, लक्ष्मीनारायण राठौर, आरक्षक अलेक्स मिंज, नान्हीराम यादव, फारूख खान, अनिल रात्रे, दिनेश कुमार पटेल एवं अविनाश देवांगन का विशेष योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button