Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

मैहर सिविल अस्पताल में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण, अल्ट्राटेक टीम ने डॉक्टरों व स्टाफ को दिया व्यावहारिक अभ्यास

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर। सिविल अस्पताल में आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से फायर सेफ्टी प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisements
Advertisements

इस दौरान अल्ट्राटेक कंपनी के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा गार्ड्स एवं समस्त कर्मचारियों को आगजनी जैसी स्थितियों में सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम में फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) के प्रयोग का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

Advertisements

स्टाफ को यह सिखाया गया कि आग लगने की स्थिति में किस प्रकार त्वरित प्रतिक्रिया देकर उपकरणों का सही उपयोग किया जाए, ताकि मरीजों की सुरक्षा के साथ-साथ किसी भी बड़े नुकसान से बचा जा सके। इसके साथ ही आपातकालीन निकासी मार्ग, अलार्म सिस्टम की कार्यप्रणाली एवं भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

सुरक्षा गार्ड्स को विशेष रूप से इमरजेंसी स्थिति में समन्वय बनाए रखने और त्वरित कार्रवाई करने की सलाह दी गई अस्पताल प्रभारी सहित समस्त स्टाफ ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपातकालीन तैयारियों को मजबूती मिलती है। पूरे प्रशिक्षण सत्र के दौरान अस्पताल परिसर में अनुशासित, जागरूकता पूर्ण एवं सहयोगात्मक माहौल बना रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button