Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

पूर्व मण्डल अध्यक्ष कुनकुरी,श्रीनायक मिश्रा,दीपक शर्मा, बालमुकुंद अग्रवाल,दीपक वंस्कार,भागीरथी सहित हजारों कार्यकर्ता रहे उपस्थित

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

कुनकुरी में भाजपा की जीत पर जश्न, पटाखे फोड़ मिठाइयां बांटी, निकली शोभायात्रा

Advertisements
Advertisements

कुनकुरी। चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर कुनकुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। बस स्टैंड क्षेत्र में जिला भाजपा अध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और लोगों को झलमुरी खिलाकर खुशी का इजहार किया।

Advertisements

कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री और संगठन की नीतियों तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर उत्साह देखने को मिला। बंगाल में पार्टी ने उल्लेखनीय सीटें हासिल करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई, वहीं अन्य राज्यों में भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत/प्रमुख बढ़त मिली है।

इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। पूरे शहर में “भाजपा जिंदाबाद” और “विकास की जीत” जैसे नारों के साथ माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव , बालेश्वर यादव सुनील अग्रवाल, यादव, श्रीनायक मिश्रा, दीपक शर्मा,शिव कुमार चौहान अभिषेक झा, अमन शर्मा, दीपक हेडा, नितेश पारीक,बॉबी ताम्रकार,सुनील राय, मयंक सहाय, रंजीत सोनी, कार्तिक गुप्ता, रोहित सिंह, अमित मिश्रा, राहुल सिंह, देवेंद्र सिंह,आकाश बाजपेयी, शिव गुप्ता, गोलू यादव,गुलाबी पैंकरा, तेजो बाई,प्रतिमा भगत, शीतल बजाज, लक्ष्मी बाई,सहित बड़ी संख्या में भाजपा के ग्रामीण व शहरी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत केवल पार्टी की नहीं बल्कि देश की जनता के विश्वास की जीत है, और आने वाले समय में विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button