Advertisement Carousel
Blog

नाबालिगों पर सख्ती, 25 हजार का चालान; अभिभावकों को पुलिस की कड़ी चेतावनी

Advertisements

एक ही दिन में 21 नाबालिग वाहन चालक पकड़े गए, जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा। सड़क सुरक्षा को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 21 नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया तथा नाबालिगों के अभिभावकों को सख्त चेतावनी और समझाइश दी गई।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस, अकलतरा एवं बलौदा पुलिस ने जिले के स्कूलों के आसपास तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन जांच अभियान चलाया।


अभियान के दौरान अकलतरा में 7, बलौदा में 10 तथा यातायात पुलिस ने 4, कुल 21 नाबालिग वाहन चालकों को वाहन चलाते हुए पकड़ा। सभी के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई और उनके अभिभावकों को भविष्य में नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने की हिदायत दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें तथा बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button