Advertisement Carousel
Blog

चोरी-छिपे चांपा में रह रहा जिला बदर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा

Advertisements

जिला बदर बदमाश फैजल खान गिरफ्तार, आदेश का उल्लंघन पड़ा भारी
जांजगीर-चांपा, जिला बदर के आदेश का उल्लंघन कर चांपा क्षेत्र में छिपकर रह रहे आदतन बदमाश फैजल खान को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 सहित प्रतिबंधात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, थाना चांपा क्षेत्र के बरपाली चौक निवासी फैजल खान को जिला दण्डाधिकारी, जांजगीर-चांपा द्वारा एक वर्ष के लिए जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा, बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़ एवं बलौदाबाजार जिलों की सीमाओं से जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद आरोपी आदेश की अवहेलना करते हुए चांपा क्षेत्र में ही चोरी-छिपे रह रहा था।


मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में एएसआई बलवंत घृत लहरे तथा आरक्षक श्याम राठौर, ईश्वरी राठौर और गौरी शंकर राय की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button