Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धरसींवा

समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय कलश वंदन एवं वितरण कार्यक्रम संपन्न

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से मोहम्मद उस्मान सैफी

राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन एवं वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास महाराज जी की जन्मस्थली से लाई गई पावन माटी से युक्त कलशों का विधिवत पूजन एवं वंदन कर उन्हें पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह पावन यात्रा संत गुरु रविदास जी के समता, समरसता, प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगी तथा सामाजिक समरसता और विकसित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज जी का समरसता, समानता और मानवता का संदेश आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करता है। समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाकर सामाजिक सौहार्द और राष्ट्र निर्माण की भावना को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में संत गुरु रविदास जी के अमर वचनों— “मन चंगा तो कठौती में गंगा” — का स्मरण करते हुए उनके बताए सेवा, समानता, मानवता एवं सामाजिक एकता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे जी, कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी, गुरु खुशवंत साहेब जी, श्री दयालदास बघेल जी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, कार्यक्रम प्रभारी श्री अखिलेश सोनी जी, प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन जी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर संत गुरु रविदास जी के आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। इसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button