Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

वृद्धाश्रम में सेवा कार्य कर मनाया जन्मदिन, बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुरनगर। सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ (अठावले) के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड सह प्रभारी विजय प्रसाद गुप्ता ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने केक काटकर सभी के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और फल वितरित कर बुजुर्गों के प्रति सम्मान एवं अपनत्व का संदेश दिया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान विजय प्रसाद गुप्ता ने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को समाजसेवा से जोड़ने से जरूरतमंद लोगों के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचता है और उन्हें सम्मान का एहसास होता है।

Advertisements

इस अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षत्रिय करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष बिपिन सिंह, क्षत्रिय करणी सेना के ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत प्रताप सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष हेमंत सिंह तथा समाजसेवी मुकेश सिंह भी उपस्थित रहे। सभी ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और फल वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक संवेदनाओं को मजबूत करने और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button