Advertisement Carousel
Blog

स्टेशन के बाहर सोना पड़ा भारी, मोबाइल चोरी करने वाला गुंडा बदमाश गिरफ्तार

Advertisements

चांपा रेलवे स्टेशन पर सो रहे युवक का मोबाइल चोरी, 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा,  चांपा रेलवे स्टेशन के बाहर सो रहे एक युवक का मोबाइल चोरी करने वाले सूचीबद्ध गुंडा बदमाश को चांपा पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया वीवो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिसकी कीमत 24,499 रुपये बताई गई है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार, प्रार्थी रोशन विश्वकर्मा निवासी फरसवानी, थाना उरगा ने थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई कि वह रायगढ़ से ट्रेन द्वारा चांपा पहुंचा था। देर रात होने के कारण वह रेलवे स्टेशन के बाहर बैठा-बैठा सो गया। सुबह करीब 4 बजे एक व्यक्ति ने उसे यह कहकर वहां से उठाया कि सफाई कार्य होना है। युवक के उठने के बाद जब उसने अपनी जेब जांची तो उसका मोबाइल फोन गायब था।
शिकायत मिलते ही थाना चांपा में अपराध क्रमांक 314/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ के दौरान प्रार्थी ने एक संदिग्ध व्यक्ति पर शक जताया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें संदिग्ध की पहचान थाना चांपा के सूचीबद्ध गुंडा बदमाश जितेन्द्र नायक उर्फ जीतू के रूप में हुई।
पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेन्द्र नायक उर्फ जीतू (28 वर्ष), निवासी कोरबा रोड, चांपा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने रेलवे स्टेशन पर सो रहे युवक का मोबाइल चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का वीवो मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपी
जितेन्द्र नायक उर्फ जीतू (28 वर्ष)
पिता – मंगलू राम नायक
निवासी – कोरबा रोड, चांपा
बरामदगी
वीवो मोबाइल फोन
अनुमानित कीमत : 24,499 रुपये
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
चोरी की घटना सामने आने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया तथा चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।
इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि बलवंत धृतलहरे, प्रउनि निकिता साहू, प्रउनि रूकसाना बानो एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button