Advertisement Carousel
Blog

छपोरा फर्जी SBI बैंक मामला: एक और आरोपी गिरफ्त में, 6 पहले ही जा चुके जेल नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, मुख्य आरोपी गिरफ्तार 30 हजार लेकर बांटते थे फर्जी नियुक्ति पत्र, फर्जी बैंक का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Advertisements

सक्ती,
जिला सक्ती के छपोरा में संचालित फर्जी बैंक मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पंकज टंडन (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस बहुचर्चित मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपीगण द्वारा ग्राम छपोरा में फर्जी एसबीआई बैंक संचालित कर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा दिया जाता था। इसके लिए बाकायदा साक्षात्कार लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किए जाते थे और प्रत्येक पीड़ित से लगभग 30 हजार रुपये वसूले जाते थे।

Advertisements
Advertisements


मामले की शिकायत एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा के जीवराखन कावड़े द्वारा दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 279/2024 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।
जांच के दौरान पूर्व में अनिल भास्कर, नरेन्द्र साहू, हीरा दिवाकर (उर्फ कुणाल दिवाकर), टुकेश्वर दास महंत एवं सुभद्रा महंत सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के निर्देशन में फरार आरोपियों की तलाश तेज की गई। इसी क्रम में आरोपी पंकज टंडन को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक दामोदर जायसवाल, आरक्षक सेतराम पटेल एवं शत्रुघ्न जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button