Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

साहीडांड में नवीन सोसायटी भवन का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर जिले के साहीडांड से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वर्चुअल माध्यम से 20 नवीन सोसायटी का उद्घाटन किया, जिसमें साहीडांड का धान खरीदी केंद्र भी शामिल रहा।
साहीडांड में नवीन सोसायटी भवन का उद्घाटन माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त शंभूनाथ चक्रवती के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शंभूनाथ चक्रवती ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पंजीकृत किसान समय रहते खाद की मांग के लिए आवेदन धान खरीदी केंद्र में जमा करें, ताकि उन्हें जरूरत के अनुसार समय पर खाद उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि नई सोसायटी के शुरू होने से अब क्षेत्र के किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलधरन राम, शम्भू सिंह, रामप्रसाद सिंह, फागु सिंह, कमल सिंह, राजकुमार चौहान, मनोज नायक, शाखा प्रबंधक प्रभारी जगदीश यादव सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button