Advertisement Carousel
Blog

मारवाड़ी युवा मंच जांजगीर का चुनाव संपन्न, आकाश सिंघानिया अध्यक्ष बनेराष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया की मौजूदगी में नई टीम घोषित, सेवा कार्यों को नई गति देने का संकल्प

Ad

Advertisements

मारवाड़ी युवा मंच जांजगीर का चुनाव संपन्न, आकाश सिंघानिया अध्यक्ष बने

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया की मौजूदगी में नई टीम घोषित, सेवा कार्यों को नई गति देने का संकल्प
जांजगीर।
मारवाड़ी युवा मंच जांजगीर शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यह चुनाव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव परिणाम के अनुसार आकाश सिंघानिया को अध्यक्ष, अनुभव अग्रवाल को सचिव और निकुंज भोपालपुरिया को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक सिं्घानिया और प्रांतीय कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मंच के सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा, संगठनात्मक मजबूती और युवा नेतृत्व निर्माण का सशक्त मंच है। उन्होंने जांजगीर शाखा के पिछले कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम से सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई।

Advertisements
Advertisements


उन्होंने आगामी कार्ययोजना में स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहयोग, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। मंच की नई कार्यकारिणी का विस्तार जल्द ही किए जाने की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रवीण अग्रवाल, प्रदीप सोनी, आशीष अग्रवाल, अखिल बंसल, संजय सुल्तानिया सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button