Advertisement Carousel
Blog

बाराद्वार थाना परिसर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हुआ ‘एकता वृक्षारोपण’

Advertisements

बाराद्वार थाना परिसर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हुआ ‘एकता वृक्षारोपण’

Advertisements


बाराद्वार, सक्ती। भारत के लौह पुरुष, देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में थाना बाराद्वार परिसर में ‘एकता वृक्षारोपण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण का निर्माण तथा आमजन में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जीतेश शर्मा, पार्षद अजय सिंह ठाकुर, पत्रकार पंकज अग्रवाल, थाना बाराद्वार के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने, प्रदूषण को कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button