Advertisement Carousel
Blog

घरेलू विवाद में बहू से मारपीट, सास और दो ननद गिरफ्तार

Advertisements

घरेलू विवाद में बहू से मारपीट, सास और दो ननद गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा, 24 जुलाई 2026। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान बहू के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सास और दो ननदों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम जावलपुर निवासी इंद्रानी अनंत ने थाना बलौदा में शिकायत दर्ज कराई कि 21 जून 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने घर के आंगन में मौजूद थी। इसी दौरान उसकी सास सुमित्रा बाई अनंत ने मोबाइल चोरी के संदेह को लेकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सास के साथ उसकी छोटी ननद अनिता बाई दिवाकर तथा बड़ी ननद सुनीता हरवंश ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी देते हुए बाल पकड़कर हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।

Advertisements
Advertisements


पीड़िता की शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 282/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोप स्वीकार किए जाने के बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में श्रीमती सुमित्रा बाई अनंत (60 वर्ष), श्रीमती सुनीता हरवंश (32 वर्ष) और श्रीमती अनिता बाई दिवाकर (30 वर्ष) शामिल हैं। तीनों ग्राम जावलपुर, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा की निवासी हैं।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक सुनील टैगोर, महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर, महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय तथा आरक्षक नारायण भानू की सराहनीय भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button