Advertisement Carousel
Blog

मुखबिर की सूचना पर धमधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.146 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

दुर्ग/

Advertisements

मुखबिर की सूचना पर धमधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.146 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के थाना धमधा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 146 ग्राम गांजा एवं बिक्री से प्राप्त 810 रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 56 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम रौंदा चौक में एक युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर थाना धमधा पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी हिमांशु उर्फ मंसु राम ध्रुवे (22 वर्ष), निवासी नवागांव (छुईहा), थाना धमधा, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया।

Advertisements


तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सफेद प्लास्टिक थैले में रखा 1 किलो 146 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा गांजा बिक्री से प्राप्त 810 रुपये नगद भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 203/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) एवं 27(क) के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से ग्राम रौंदा चौक में गांजा का संग्रहण कर उसकी बिक्री कर रहा था।


दुर्ग पुलिस ने कहा है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button