Advertisement Carousel
Add
Blog

सुपेला पुलिस की कार्रवाई, एक किलो 20 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

सुपेला पुलिस की कार्रवाई, एक किलो 20 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


दुर्ग। जिले की सुपेला पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित गांजा की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्लाटर हाउस के सामने आर.के. ग्राउंड के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजीव चौहान (39 वर्ष) निवासी जवाहर नगर, बॉम्बे आवास, जामुल, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद कैरी बैग में रखी गुलाबी पॉलीथीन से 1 किलो 20 ग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1048/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर गांजा रखकर उसकी बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर अवैध मादक पदार्थों का कारोबार कर रहा था।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिव नारायण सिंह, सहायक उप निरीक्षक पूरन लाल साहू, पीएसआई विजेन्द्र डहरिया, प्रधान आरक्षक शुबोध पाण्डेय एवं आरक्षक गौरव पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री या तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button