Advertisement Carousel
Add
Blog

स्मृतिनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

दुर्ग जिला

Advertisements

स्मृतिनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना सुपेला अंतर्गत पुलिस चौकी स्मृतिनगर ने मोटर साइकिल चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई एक्टिवा बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक्टिवा क्रमांक CG 07 LW 6256, जिसकी अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये है, जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, कृष्णा नगर वार्ड क्रमांक-4, सुपेला निवासी जीतू साहू (26 वर्ष) ने 19 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 जुलाई को वह अपनी एक्टिवा से जुनवानी स्थित सूर्या मॉल के सामने वचन डेयरी दूध लेने गया था। वाहन को दुकान के बाहर खड़ा कर अंदर जाने के बाद वापस लौटने पर उसकी एक्टिवा अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी।

Advertisements


शिकायत के आधार पर पुलिस चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 1022/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही योगेश निषाद उर्फ बाऊ (24 वर्ष), निवासी ग्राम समोदा, चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक्टिवा बरामद कर विधिवत जब्त कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर बिना निगरानी खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाकर अवसर मिलने पर उनकी चोरी करता था।
इस कार्रवाई में पुलिस चौकी स्मृतिनगर की टीम ने त्वरित विवेचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को हमेशा सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, लॉक एवं अतिरिक्त सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वाहन चोरी की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल-112 पर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button