Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सभी लोन स्वीकृति या पैसा लेनदेन में आवेदक और गवाह का भौतिक सत्यापन करने के सख्त निर्देश

कलेक्टर एसपी ने बैंकर्स और माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों की ली सयुंक्त बैठक

सारंगढ़ बिलाईगढ़,कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी बैंकों और माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ सयुंक्त बैठक ली। बैठक में बैंकवार जिले के हितग्राहियों कों दिए गए लोन, ऋण और वसूले गए राशि की जानकारी ली गई। इसी तरह जिले के निवासियों के नाम से किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा की गई धोखाधड़ी के केसों और शिकायत की भी जानकारी ली गईं। बैठक में अधिकारियों ने सभी बैंकर्स को सख्त निर्देश दिए कि, प्रत्येक लोन या ऋण देने वाले केस में वे आवेदक और गवाह और उनके द्वारा दर्शाये गए चल और अचल सम्पत्ति का भौतिक सत्यापन जरूर करें।

Advertisements
Advertisements

कलेक्टर ने कहा कि बैंक और माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों को सिर्फ लोन या ऋण देना ही नहीं है, उन्हें ग्राहक को जागरूक भी करना है। यदि कोई व्यक्ति, पुरुष या महिला को गुमराह कर धोखाधड़ी कर रही है तो उस दौरान बैंक और माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों की ड्यूटी बनती है कि वे लोन के आवेदक को समझाये कि लोन आपके नाम पर लिया जा रहा जिसे भविष्य में आपको ही भुगतान करना होगा। वसूली प्रकरण में महिलाओं और बिहान के महिला सदस्यों को पर्याप्त समय दें।

एसपी ने कहा कि जिले में सभी बैंक और माइक्रो फाइनेंस कम्पनियां ग्राहक के वसूली केस में नियमानुसार नोटिस जारी करें और वसूली भी शालीनता से करें। किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सभी एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस प्रतिनिधि राजीव शर्मा (रिटायर्ड एएसपी), जिले के लीड बैंक (एसबीआई) मैनेजर सी एस राजपूत, सीएमओ, सारंगढ़ सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सहित श्रम और समाज कल्याण अधिकारी, बैंकों और माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button