Advertisement Carousel
Blog

संभागायुक्त सुनील जैन ने ली समीक्षा बैठक, जनहित योजनाओं में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

Advertisements

संभागायुक्त सुनील जैन ने ली समीक्षा बैठक, जनहित योजनाओं में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

Advertisements


जांजगीर-चांप बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े सभी कार्यों में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Advertisements


बैठक में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार पोयाम, डीएफओ  हिमांशु डोंगरे, अपर कलेक्टर  ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर,  आर.के. तंबोली,  स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
संभागायुक्त ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा करते हुए सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। धीमी प्रगति वाले विभागों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने लंबित प्रकरणों का नियमित मॉनिटरिंग के साथ शीघ्र निराकरण करने को कहा।


उन्होंने सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली का शत-प्रतिशत उपयोग तथा सभी राजस्व प्रकरणों को ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही ऑटो डायवर्सन, अविवादित नामांतरण, भू-अर्जन, मुआवजा सहित लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया। एग्रीस्टैक और फार्मर रजिस्ट्री के शेष पात्र किसानों का पंजीयन भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान संभागायुक्त ने जिले में कुपोषण की स्थिति पर चिंता जताते हुए इसके स्तर में कमी लाने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने तथा आवश्यक स्थानों पर पानी की टंकियों के प्रस्ताव शीघ्र भेजने को कहा।


शिक्षा विभाग की समीक्षा में शिक्षकों और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति, ई-अटेंडेंस का शत-प्रतिशत उपयोग, अपार आईडी, पीएम श्री स्कूल एवं बाल वाटिका के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए गए। साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी तथा कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों पर विशेष फोकस करने को कहा गया।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, विकसित भारत जन योजना, लखपति दीदी योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत कार्ड, वय वंदना कार्ड, अमृत योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। संभागायुक्त ने सभी विभागों को लंबित कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button