Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

नव नियुक्त तीनों एल्डरमैन को अनुविभागीय अधिकारी ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ…

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से विपिन कुमार सोनवानी

देवभोग न्यूज… शनिवार को बीआरसीसी के सभा कक्ष में नवपदस्थ एल्डरमैन अमितेश अवस्थी, राजकुमार यादव और गंगा राम पाड़े का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। तीनों नवनिर्वाचित एल्डरमैन को देवभोग अनुविभागीय अधिकारी अंजलि टोप्पो ने पद और गोपनीयता कि शपथ दिलाई।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी , नगरपंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य नेहा दीपक सिंघल, दोनों मंडल के मण्डल अध्यक्ष, जनपद सदस्य शंकर नागेश, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील यादव, जनपद उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल तथा नगर पंचायत के सभी पार्षद और आम नागरिकों के साथ नगर पंचायत के सीएमओ दुष्यंत कुमार साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

तीनों नव पदस्थ एल्डरमैन सदस्य लंबे समय से बीजेपी के कार्यकर्ता, समाज सेवी और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहें हैं। इन्होंने भाजपा के समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में संगठन में लंबे समय से रहते हुए विभिन्न दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किए हैं।

इस बीच नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने अपने उद्धबोधन में कहां कि पहले 15 पार्षद थे अब तीनों एल्डरमैन के साथ कुल 18 सदस्य हो जाएंगे और निश्चितौर पर अनुभवी एल्डरमैन के आने से नए नगरपंचायत का विकास होगा और हमारी मांगे को और अधिक मजबूती से सरकार के पास रख सकते है।

वही नगर के कुछ लोगों ने नए एल्डरमैन कि नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किए हैं कि उनके अनुभव और सेवा भाव से नगर पंचायत के विकास में गति आएगी, लेकिन वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन नियुक्ति में दरकिनार करने के चलते कुछ खेमें में नाराजगई देखने को मिल रही हैं उनका साफ़ तौर से कहना हैं कि एल्डरमैन नियुक्ति में वरिष्ठ भाजपाई को दरकिनार किया गया है और उन्हें उपेक्षित कि गई हैं ऐसे में आगे चलकर विकास में रोड़ा आ सकता हैं।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button