Advertisement Carousel
Add
Blog

सक्ती में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, कलेक्टर जयश्री जैन ने दिए सख्त निर्देशकम उपलब्धि वाले स्वास्थ्य इंडिकेटर्स में सुधार के निर्देशमातृ-शिशु स्वास्थ्य से लेकर टीबी और NCD कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

Ad

Advertisements

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर जयश्री जैन ने दिए आवश्यक निर्देश

Advertisements


सक्ती, कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर जयश्री जैन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति और प्रमुख इंडिकेटर्स की विस्तृत समीक्षा की गई।

Advertisements


समीक्षा के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोग (NCD), HMIS/जननी पोर्टल, PMSMA, टीबी, लेप्रोसी, सेवा संकल्प अभियान सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम और आगामी मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की जानकारी ली गई।
कलेक्टर जयश्री जैन ने कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित ऑनलाइन एंट्री को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग तथा मैदानी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।


उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधाएं एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार निगरानी करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में ओआईसी हेल्थ एवं डिप्टी कलेक्टर प्रितेश राजपूत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, समस्त नोडल अधिकारी, बीएमओ, बीपीएम, बीईटीओ, डीडीएम एवं बीडीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button