Advertisement Carousel
Add
Blog

पकरिया झूलन में बड़ा हादसा टला, तेज बहाव में बही मां-बेटी को युवकों ने बचाया

Ad

Advertisements

पकरिया झूलन में बड़ा हादसा टला, तेज बहाव में बही मां-बेटी को युवकों ने बचाया
पकरिया (झूलन)। मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया (झूलन) में सोमवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब नहर में नहाने के दौरान एक मां और उसकी बेटी अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गईं। दोनों को पानी में बहता देख मौके पर मौजूद तीन युवकों ने बिना अपनी जान की परवाह किए नहर में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद मां-बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Advertisements
Advertisements


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पकरिया (झूलन) के बड़े नहर मुख्य मार्ग पुल के नीचे मां-बेटी नहा रही थीं। इसी दौरान नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे बहाव के साथ दूर जाने लगीं। घटना को देख वहां मौजूद सत्येंद्र सूर्यवंशी (27), रामभरोस सारथी (26) और टोनी प्रकाश खूंटे (19), सभी निवासी पकरिया (झूलन), थाना मुलमुला, तत्काल बचाव के लिए नहर में कूद पड़े।
तीनों युवकों ने जोखिम उठाते हुए काफी मशक्कत की और मां-बेटी को पानी से बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। नहर में इन दिनों पानी का बहाव तेज होने के बावजूद युवकों द्वारा दिखाई गई तत्परता और साहस से बड़ा हादसा टल गया।


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों के साहस की जमकर सराहना की। अपनी जान की परवाह किए बिना दो जिंदगियां बचाने वाले सत्येंद्र, रामभरोस और टोनी ने मानवता और साहस की मिसाल पेश की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button