Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

हसदेव नदी हादसा: लापता तीन छात्रों में से एक का शव बरामद

Ad
फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से दीपक यादव

जांजगीर-चांपा। पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी-चिचोली पिकनिक स्थल पर शुक्रवार को हुए हादसे में हसदेव नदी में बहे तीन छात्रों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद घटनास्थल पर मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।
Advertisements
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से चार युवक और चार युवतियां कार से देवरी-चिचोली घूमने पहुंचे थे। सभी के चौकसे कॉलेज के छात्र होने की जानकारी सामने आई है। दोपहर करीब एक बजे सभी नदी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से तीन युवक नदी में बह गए।

हादसे के बाद मुरारी साहू, पवन कुमार और सचिन सिंह के नदी में बहने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस और पंतोरा चौकी की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद नगर सेना तथा एसडीआरएफ की टीम ने नदी में व्यापक तलाश अभियान शुरू किया।

लगातार चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान रविवार सुबह पवन कुमार का शव नदी से बरामद कर लिया गया। हालांकि, मुरारी साहू और सचिन सिंह का अभी पता नहीं चल पाया है। दोनों की तलाश में रेस्क्यू टीमों का अभियान जारी है।

घटना के बाद देवरी-चिचोली जैसे पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन और पुलिस की टीम लापता युवकों की तलाश के साथ ही घटनास्थल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button