Advertisement Carousel
Add
Blog

राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ शिकंजा

Ad

Advertisements

रेत के अवैध उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त

Advertisements


जांजगीर-चांपा, जिले में रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बम्हनीडीह क्षेत्र के पिपरदा, पुछेली, बिर्रा, गतवा सहित शिवरीनारायण और केवा-नवापारा क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया।

Advertisements


जांच के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते 3 हाईवा और 5 ट्रैक्टर सहित कुल 8 वाहन जब्त किए गए। इनमें पिपरदा से एक हाईवा, बिर्रा क्षेत्र से दो ट्रैक्टर, शिवरीनारायण से तीन ट्रैक्टर तथा केवा-नवापारा क्षेत्र से दो हाईवा शामिल हैं।
विभाग के अनुसार जब्त वाहनों के संबंध में रेत के अवैध परिवहन के 5, गिट्टी का 1 और ईंट के 2 प्रकरण, इस तरह कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से बिर्रा और शिवरीनारायण थाना परिसर तथा कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है।
दर्ज प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button