Advertisement Carousel
Add
Blog

समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने इंजी. मंजूषा पाटले को सौंपी प्रदेश महासचिव की कमान

Ad

Advertisements

समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की प्रदेश महासचिव (W) नियुक्त
जांजगीर-चांपा। समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। फाउंडेशन ने उन्हें प्रदेश महासचिव (W) के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर से समर्थकों, शुभचिंतकों एवं समाजसेवी क्षेत्र से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisements
Advertisements


फाउंडेशन ने इंजी. मंजूषा पाटले की सक्रियता और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए उन पर भरोसा जताया है। प्रदेश महासचिव के रूप में वे संस्था की जनकल्याणकारी गतिविधियों को गति देने, जरूरतमंद लोगों तक संस्था की योजनाओं एवं सेवाओं को पहुंचाने तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
संगठन विस्तार की भी होगी जिम्मेदारी
नई जिम्मेदारी के साथ इंजी. मंजूषा पाटले के कंधों पर संगठन के विस्तार और मजबूती की जिम्मेदारी भी होगी। फाउंडेशन की ओर से उनसे संस्था के प्रचार-प्रसार, नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने तथा संस्था के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई है।


उनकी नियुक्ति की अनुशंसा फाउंडेशन के संरक्षक एएसपी डॉ. सुरेशा चौबे एवं बलबीर शर्मा (एनवाईके) द्वारा की गई। वहीं फाउंडेशन की संस्थापिका/सह-संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह एवं प्रकाश सिंह, तथा प्रदेश युवा अध्यक्ष अजय कश्यप ने इंजी. मंजूषा पाटले को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।


फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि संस्था के प्रत्येक पदाधिकारी के लिए संगठन के नियमों एवं निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा। संस्था ने उम्मीद जताई है कि इंजी. मंजूषा पाटले अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाते हुए संगठन को नई मजबूती और पहचान दिलाने में अहम योगदान देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button