Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

अब नवाखाई, में इस जिले में इस दिन रहेगा अवकाश

Ad
फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर। जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश की सूची में बदलाव करते हुए 15 सितंबर 2026, मंगलवार को नवाखाई (ऋषि पंचमी) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास द्वारा आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में 9 नवंबर 2026, सोमवार को दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के लिए घोषित स्थानीय अवकाश में संशोधन किया गया है। अब उक्त अवकाश के स्थान पर 15 सितंबर को नवाखाई के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

Advertisements
यह अवकाश जशपुर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू होगा। हालांकि, जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक बैंक एवं कोषालय के लिए यह स्थानीय अवकाश प्रभावी नहीं होगा।

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को अवकाश में किए गए इस बदलाव की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस तरह 15 सितंबर को जशपुर जिले में शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा, जबकि 9 नवंबर को पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश में परिवर्तन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button