Advertisement Carousel
Add
Blog

सक्ती में 2 लाख पीएम आवासों का गृहप्रवेश, शिवराज ने दी 3.65 लाख अतिरिक्त आवासों की सौगातजेठा में राज्यस्तरीय कार्यक्रम, कृषि विज्ञान केंद्र की घोषणा; बस्तर में पीएम आवास सर्वे की समय-सीमा 31 अक्टूबर तक बढ़ी

Ad

Advertisements

सक्ती में 2 लाख पीएम आवासों का गृहप्रवेश, शिवराज ने दी 3.65 लाख अतिरिक्त आवासों की सौगात
जेठा में राज्यस्तरीय कार्यक्रम, कृषि विज्ञान केंद्र की घोषणा; बस्तर में पीएम आवास सर्वे की समय-सीमा 31 अक्टूबर तक बढ़ी

Advertisements
Advertisements


सक्ती,  जिले के जेठा मैदान में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत राज्यस्तरीय गृह प्रवेश समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में प्रदेश के 2 लाख नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवासों में हितग्राहियों का गृहप्रवेश कराया गया। इस दौरान हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से नए घरों की चाबी भी सौंपी गई।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 3.65 लाख अतिरिक्त आवासों की बड़ी सौगात दी। उन्होंने सक्ती जिले में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना की घोषणा की। इसके साथ ही बस्तर संभाग में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सर्वे की समय-सीमा बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 तक किए जाने की घोषणा की।


प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे पूर्ण : शिवराज
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और ग्रामीण परिवारों के जीवन में बदलाव लाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण गरीब परिवारों के पक्के घर के सपने को साकार करने वाली महत्वपूर्ण योजना है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में योजना का तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है और प्रतिदिन 1600 से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम आवास केवल गरीब परिवारों को पक्की छत देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, निःशुल्क राशन, स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि की अपार संभावनाओं वाला राज्य है। प्रदेश धान के कटोरे के साथ-साथ सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है। सक्ती में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना से किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत खेती, फसल विविधीकरण और वैज्ञानिक मार्गदर्शन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा।
ढाई साल में 11.50 लाख से अधिक आवास पूर्ण : सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति देकर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट कर दी थी।
उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में 11.50 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी पात्र गरीब परिवार पक्के आवास से वंचित न रहे।


13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और बिहान के माध्यम से महिलाओं को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक 13 लाख 85 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से लगभग 70 लाख माताओं-बहनों को लाभान्वित किया जा रहा है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
ग्रामीण विकास के कई अभियानों का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 2 लाख आवासों के गृहप्रवेश के साथ ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न अभियानों और नवाचारों का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन की शुरुआत की गई। इसके अलावा ‘धार अपार’, ‘सुघ्घर बाड़ी’, 270 नवीन इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टरों तथा ‘अथ उद्यमिता की ओर’ इन्क्यूबेशन कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लखपति दीदियों, डीलर दीदियों एवं पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।


कोई पात्र परिवार आवास से वंचित न रहे : विजय शर्मा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 11.50 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि कोई भी पात्र परिवार पक्के आवास से वंचित न रहे। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों और आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटे लोगों के आवास की भी चिंता की जा रही है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास को पारदर्शी बनाने के लिए पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों पर बारकोड लगाया जा रहा है। नागरिक बारकोड स्कैन कर संबंधित विकास कार्य की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।


अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की भावना के अनुरूप केंद्र और राज्य सरकार गरीब, किसान, महिला और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए काम कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गांवों में बुनियादी सुविधाओं के साथ रोजगार और आजीविका के अवसर भी बढ़ रहे हैं।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, हितग्राही एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button