Advertisement Carousel
Add
Blog

सक्ती जिले को 121.70 करोड़ के 38 विकास कार्यों की सौगात

Ad

Advertisements

सक्ती जिले को 121.70 करोड़ के 38 विकास कार्यों की सौगात
शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती

Advertisements


सक्ती,  ग्राम जेठा में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सक्ती जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले में 121 करोड़ 70 लाख रुपए से अधिक की लागत के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें करीब 79.25 करोड़ रुपए के 23 कार्यों का भूमिपूजन तथा 42.46 करोड़ रुपए के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

Advertisements


इन विकास कार्यों के पूरा होने से जिले में सड़क संपर्क बेहतर होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस एवं प्रशासनिक सुविधाओं और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।


34 किलोमीटर से अधिक सड़कों का होगा निर्माण और उन्नयन
भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्यों में 25.82 करोड़ रुपए की लागत से देवरघटा, बरतुंगा, तुलसीडीह, अण्डा, चरौदा होते हुए सपिया नहरपार तक 22 किलोमीटर सड़क निर्माण शामिल है। इसके अलावा 15.30 करोड़ रुपए की लागत से छुहीपाली से कटेकोनी बड़े-कर्राखई-ठाकुरपाली होते हुए सेमराडीह तक 12 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य भी शामिल है।
इसके साथ अण्डी-किरकार-जगमहन से सातबहिनिया, नगझर-नवापारा और गुरेराडीह किरारी से केसला मुख्य मार्ग सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं का भी भूमिपूजन किया गया।
शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार
शिक्षा के क्षेत्र में शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती के नवीन भवन, बेदराम शासकीय महाविद्यालय मालखरौदा के अतिरिक्त भवन और नवीन लाइवलीहुड संस्थान भवन के निर्माण की आधारशिला रखी गई। वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न ग्रामों में उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों और महिलाओं के लिए महतारी सदनों के निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया।


42 करोड़ से अधिक के विकास कार्य जनता को समर्पित
लोकार्पित प्रमुख कार्यों में 14.35 करोड़ रुपए की लागत से कलमी नहरपार से चिखली, छोटेकोट, बड़ेकोट, सिंघरा होते हुए बेल्हाडीह तक सड़क निर्माण तथा 11.35 करोड़ रुपए की लागत से देवरघटा से कठरापाली, निमोही, सिंघीतराई, बेनीपाली होते हुए ओड़ेकेरा मुख्य मार्ग तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण शामिल है। इसके अलावा बुंदेली-अड़भार मार्ग का भी लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जल जीवन मिशन के तहत स्थापित सोलर ड्यूल पंप, चंद्रपुर एवं हसौद के नवीन तहसील कार्यालय भवन, डभरा, चंद्रपुर एवं जैजैपुर के नवीन पुलिस थाना भवन, अड़भार पुलिस चौकी भवन, सुलौनी हाईस्कूल भवन, गोपालपुर प्रशिक्षण भवन और गोबरा महतारी सदन सहित अन्य विकास कार्यों को भी जनता को समर्पित किया गया।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button