Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

पलायन छोड़ बैंगन की खेती से बदली जिंदगी, कृष्णा साहू बनीं लखपति दीदी, सालाना 7 लाख की कमाई

Ad
पलायन का जीवन छोड़ बैगन बाड़ी से बनीं लखपति दीदी कृष्णा

तीन एकड़ से शुरू की खेती, आज 10 एकड़ में बैगन उत्पादन से लगभग 7 लाख रुपए की वार्षिक आय

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर 17 सितंबर को जलाएंगी “आशीर्वाद का दीया”, अन्य हितग्राहियों से भी सहभागिता की अपील

सारंगढ़-बिलाईगढ़,कभी रोजगार की तलाश में दूसरे स्थानों पर पलायन करने वाली विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम रोहीना निवासी श्रीमती कृष्णा साहू आज अपनी मेहनत और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से मिले सहयोग के बल पर आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गई हैं। बैगन की व्यावसायिक खेती को आजीविका का माध्यम बनाकर उन्होंने लखपति दीदी बनने तक का सफर तय किया है और वर्तमान में लगभग 7 लाख रुपए की वार्षिक आय अर्जित कर रही हैं।

Advertisements
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कृष्णा साहू के सामने जीवन-यापन की गंभीर चुनौती थी। स्थायी आय का साधन नहीं होने से परिवार की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें रोजगार की तलाश में पलायन करना पड़ता था। इसी दौरान स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आर्थिक बदलाव की शुरुआत हुई।
कृष्णा साहू ने गांव की 10 महिलाओं को संगठित कर राधा रानी महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया। समूह की सदस्याओं ने नियमित बचत शुरू की और आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम शुरू किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत समूह को सीआईएफ के रूप में 60 हजार रुपए, रिवॉल्विंग फंड के रूप में 15 हजार रुपए तथा बैंक ऋण की किश्तों के माध्यम से वित्तीय सहयोग प्राप्त हुआ।
समूह से मिले सहयोग और अपनी बचत के आधार पर कृष्णा साहू ने शुरुआत में तीन एकड़ भूमि में बैगन की खेती शुरू की। उत्पादन से अच्छा लाभ मिलने पर उन्होंने खेती का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया। बाद में बैंक से 3 लाख रुपए का ऋण लेकर उन्होंने लगभग 10 एकड़ भूमि में बैगन बाड़ी विकसित की। आज इस खेती से उनकी वार्षिक आय लगभग 7 लाख रुपए हो गई है।
कृष्णा साहू अब गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बचत और स्वरोजगार की गतिविधियां अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनका मानना है कि संगठित प्रयास, मेहनत और उपलब्ध अवसरों का सही उपयोग महिलाओं को
आर्थिक रूप से सशक्त बना सकता है।

लखपति दीदियां 17 सितंबर को जलाएंगी “आशीर्वाद का दीया”

प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर लखपति दीदी कृष्णा साहू भी 17 सितंबर की संध्या अपने घर में “आशीर्वाद का दीया” प्रज्वलित करेंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों के अवसर पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से वह जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत @2047 के निर्माण के संकल्प में सहभागी बनेंगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार द्वारा जनकल्याण और विकास को केंद्र में रखकर सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को जोड़ते हुए जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत के संकल्प को व्यापक जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा।
लखपति दीदी कृष्णा साहू ने जिले की अन्य लखपति दीदियों एवं शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से भी 17 सितंबर की संध्या “आशीर्वाद का दीया” जलाकर अभियान में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने भी केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यक्तिमूलक एवं समूह मूलक हितग्राहियों से अभियान में सहभागिता करने का आह्वान किया है। एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों द्वारा जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, शासन की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प से नागरिकों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button