Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़धमतरी

पवित्र धाम की मार्ग पर तीसरी बार टूटा पुल, स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से धर्मेंद्र यादव

सिहावा-देवपुर-नगरी मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया गया अस्थायी पुल तीसरी बार टूटा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा-देवपुर-नगरी मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया गया अस्थायी पुल एक बार फिर टूट गया है। बताया जा रहा है कि यह पुल तीसरी बार क्षतिग्रस्त हुआ है। पुल टूटने से आवागमन प्रभावित होने के साथ स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पुल की स्थिति खराब होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और कई बच्चे स्कूल से वंचित हो रहे हैं। बार-बार पुल टूटने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में मौन नजर आ रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि पुल की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कर स्थायी और सुरक्षित व्यवस्था की जाए, ताकि आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में परेशानी न हो।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button