Advertisement Carousel
Add
Blog

जेठा पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हेलीपेड पर हुआ भव्य स्वागत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सक्ती पहुंचे शिवराज सिंह चौहान

Ad

Advertisements

जेठा पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हेलीपेड पर हुआ भव्य स्वागत

Advertisements


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी रहे साथ, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय स्वागत

Advertisements


सक्ती, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को सक्ती जिले के प्रवास पर पहुंचे। वे हेलिकॉप्टर से ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी सक्ती पहुंचे।


केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान के जेठा आगमन पर 50 सदस्यीय  सिद्धेश्वरनाथ महिला कर्मा पार्टी द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। पारंपरिक अंदाज में हुई इस प्रस्तुति के साथ केंद्रीय मंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।

हेलीपेड पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के स्वागत के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद  कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष  द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, आईजी श्री राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर  जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
सभी ने केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सक्ती जिले में आगमन पर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपेड परिसर में सुरक्षा और स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button