Advertisement Carousel
Add
Blog

पॉक्सो मामले में मृत्युदंड दिलाने वाली विवेचना टीम सम्मानित

Ad

Advertisements

पॉक्सो मामले में मृत्युदंड दिलाने वाली विवेचना टीम सम्मानित
वैज्ञानिक और साक्ष्य आधारित जांच से आरोपी को मिली सजा, एसएसपी विजय अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का बढ़ाया हौसला

Advertisements


दुर्ग,  गंभीर पॉक्सो एवं हत्या के मामले में प्रभावी, वैज्ञानिक और साक्ष्य आधारित विवेचना कर आरोपी को न्यायालय से मृत्युदंड दिलाने वाली दुर्ग पुलिस की विवेचना टीम को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने प्रकरण की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके कार्य की सराहना की।

Advertisements


प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने डीएनए, एफएसएल, चिकित्सकीय एवं तकनीकी साक्ष्यों का समन्वित रूप से संकलन किया। इन साक्ष्यों को प्रभावी तरीके से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके आधार पर विशेष न्यायालय (पॉक्सो), दुर्ग ने आरोपी सोमेश यादव को दोषसिद्ध करते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई।
सम्मानित होने वाली टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आईयूसीएडब्ल्यू श्रीमती पद्मश्री तंवर, मोहन नगर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रसाद चन्द्रा, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा पाठक, छावनी थाना प्रभारी उप निरीक्षक चेतन चन्द्राकर, थाना मोहन नगर के उप निरीक्षक पारस ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा सहित एसीसीयू दुर्ग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।


सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं उप पुलिस अधीक्षक, हेडक्वार्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए गंभीर अपराधों की विवेचना में टीमवर्क, वैज्ञानिक जांच और साक्ष्य आधारित पुलिसिंग को महत्वपूर्ण बताया। दुर्ग पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में प्रभावी कार्रवाई के साथ प्रकरणों को न्यायालय में मजबूत तरीके से प्रस्तुत करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button