Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सलिहा पुलिस की कार्रवाई, 8.656 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के थाना सलिहा पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8.656 किलोग्राम गांजा और परिवहन में प्रयुक्त एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.75 लाख रुपये बताई गई है।

Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 23 जुलाई 2026 को थाना सलिहा के सामने मुख्य मार्ग पर वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान बसना रोड की ओर से आ रही एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई।

जांच के दौरान चालक के बैग से लगभग 5.175 किलोग्राम तथा पीछे बैठे युवक के पास रखे पैकेट से करीब 3.479 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस तरह दोनों के कब्जे से कुल 8.656 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के पलवल जिले निवासी 29 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह तथा 23 वर्षीय जीतन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 85 हजार रुपये तथा जब्त मोटरसाइकिल की कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई में थाना सलिहा प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button