Advertisement Carousel
Blog

उचित मूल्य दुकान में 1007 क्विंटल से अधिक चावल की कमी, संचालक गिरफ्तार

Advertisements

उचित मूल्य दुकान में 1007 क्विंटल से अधिक चावल की कमी, संचालक गिरफ्तार

Advertisements

दुर्ग,  भिलाई नगर थाना पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में शासकीय उचित मूल्य दुकान में 1007.51 क्विंटल चावल की कमी पाए जाने पर दुकान के संचालक एवं अध्यक्ष धनंजय सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है।
खाद्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान ऑनलाइन स्टॉक और भौतिक सत्यापन में भारी अंतर सामने आया। रिकॉर्ड के अनुसार जहां 1034.01 क्विंटल चावल उपलब्ध होना चाहिए था, वहीं मौके पर केवल 26.50 क्विंटल चावल मिला।

Advertisements


जांच में स्टॉक पंजी भी उपलब्ध नहीं मिली तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी संचालक धनंजय सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की जानकारी तत्काल पुलिस या खाद्य विभाग को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button