Advertisement Carousel
बरमकेलाकोसीरछत्तीसगढ़बिलाईगढ़भटगांवसरसींवासरियासारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कक्षा 9वी में एडमिशन के लिए 5 अगस्त तक आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में होगा काउन्सलिंग

कक्षा 9वी में 5 अगस्त तक के लिए आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में काउंसलिंग होगी

सारंगढ़ बिलाईगढ़,मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत छ.ग. राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026–27 की कक्षा 9वीं में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात् विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर काउन्सलिंग हेतु छात्र, छात्राओं की सूची एवं तिथि प्रदर्शित की गयी है।प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं (सत्र 2026–27) में प्रवेश हेतु काउन्सलिंग आवंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में 22 जुलाई से 5 अगस्त तक विद्यालय में सुबह 11 से 4 बजे तक होगा

काउन्सलिंग के दौरान जरूरी दस्तावेज

उत्तीर्ण छात्र, छात्राओं को निर्धारित काउन्सलिंग तिथि को अनिवार्य दस्तावेज लेकर काउन्सलिंग स्थल में उपस्थित होना होगा, जिनमें 

1. कक्षा 08वीं की प्रथम श्रेणी (60%) उत्तीर्ण अंकसूची।

2. प्रधानपाठक, प्राचार्य द्वारा जारी (कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होने का) सत्यापन प्रमाण पत्र।

3. पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र।

4. राशि 10/- के नॉन ज्यूडिशियल स्टम्प पेपर पर अल्पसंख्यक वर्ग अंतर्गत होने संबंधी नोटरी का सत्यापन प्रमाण पत्र।

5. जाति प्रमाण पत्र।

6. विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र।

7. विशेष श्रेणी से चयनित विद्यार्थियों को काउन्सलिंग की तिथि को दिव्यांगता, दिव्यांग माता पिता के बच्चे होने, अनाथ बच्चे होने, विधवा माता की बच्चे होने, परित्यक्ता महिला के बच्चे होने, देश की रक्षा करते हुए या अपने कर्तव्य निर्वहन करते समय पुलिस /अर्द्धसैनिक / सशस्त्रबल /शहीद सैनिक के बच्चे होने का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

8. काउन्सलिंग पश्चात् संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होने का 03 दिवस के भीतर अनिवार्यतः: जिला शिक्षा अधिकारी से काउन्टर हस्ताक्षरित स्थानान्तरण प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जावे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button