Advertisement Carousel
Blog

हरिलीला ट्रस्ट का हरित अभियान शुरू, हाथीटिकरा में लगाए गए 500 पौधे

Advertisements


आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी विरासत बनेगा : अमर सुल्तानिया

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट, बनारी (जांजगीर-नैला) द्वारा ग्राम पंचायत हाथीटिकरा के खेल मैदान से हरित अभियान का शुभारंभ किया गया। हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट एवं श्री श्याम वेयर हाउसिंग एंड पॉवर प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत ग्रामीणों की सहभागिता से लगभग 500 पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धरती माता की पूजा-अर्चना, नारियल फोड़कर एवं मिठाई वितरण के साथ हुआ।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने कहा कि “पेड़ केवल लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें परिवार के सदस्य की तरह स्नेह, सुरक्षा और देखभाल देना भी हमारी जिम्मेदारी है। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी विरासत बनेगा।” उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही क्षेत्र को हराभरा और पर्यावरण को संतुलित बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री मेघाराम साहू ने हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हरित प्रदेश का सपना तभी साकार होगा, जब पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी समाज निभाएगा। उन्होंने बच्चों और युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने पर विशेष बल दिया और कहा कि लगाए गए पौधों को विशाल वृक्ष के रूप में विकसित होते देखना ही इस अभियान की वास्तविक सफलता होगी।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सम्मेलन के जिला अध्यक्ष संजय भोपालपुरिया, ग्राम पंचायत हाथीटिकरा के सरपंच प्रतिनिधि सरोज साहू तथा ग्राम पंचायत बनारी के सरपंच देवनारायण सिदार ने भी पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी को समय की आवश्यकता बताया।


कार्यक्रम का संचालन बृजेश अग्रवाल ने किया, जबकि प्रकाश शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह (उपसरपंच, हाथीटिकरा), धनपत धीवर (उपसरपंच, बनारी), तपन अग्रवाल, हरि मोदी, अंकित झाझरिया, राहुल अग्रवाल (हरदी), महेंद्र पटेल, मनोज पटेल, सुशील पटेल, लक्ष्मीकांत पटेल, राहुल पटेल, राजा सूर्यवंशी, सतीश यादव, मनोज वैष्णव, रामप्रसाद गोंड़, राजेश्वर वैष्णव, संजू चौहान, प्रियांशु नर्मदा, अमर पटेल, रितेश पटेल, पंकज यादव, उदय पटेल, रामचरण पटेल, अरुण यादव, सुरेंद्र सिदार, विकास पटेल, लटेश्वर यादव, सुरजीत साहू, मानसिंह चौहान, लक्ष्मी पटेल, दीपक गोड़, बजरंग यादव, कृष्ण कुमार, राजेश पटेल, मनोज कुमार, गणेश चौहान, महत्तर शिंदे, शंभू पटेल, दिनेश वैष्णव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं युवा उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button