Advertisement Carousel
Add
Blog

छाल–गडाईनबहरी मार्ग पर सावधानी जरूरी, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

Ad

Advertisements

ललिता बरेठ कि रिपोर्ट

Advertisements

गडाईनबहरी के पास हाथियों का दल सक्रिय, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

छाल–गडाईनबहरी मार्ग पर सावधानी जरूरी, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

वनमंडल धर्मजयगढ़ के अंतर्गत परिक्षेत्र छाल एवं परिसर बोजिया के ग्राम गडाईनबहरी (गौंटिया तालाब) के आसपास हाथियों का दल देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में अलर्ट जारी करते हुए आम नागरिकों और ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Advertisements


बताया जा रहा है कि हाथियों का यह दल वर्तमान में गडाईनबहरी के आसपास विचरण कर रहा है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। विभाग ने खास तौर पर छाल से गडाईनबहरी जाने वाले कच्चे मार्ग (मंदिरा दुकान मार्ग) पर आवागमन करने वालों को अत्यंत सावधानी बरतने की सलाह दी है।


वन विभाग ने बोजिया, गडाईनबहरी और छाल के ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि वे रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, अकेले जंगल या खेतों की ओर जाने से बचें और किसी भी प्रकार की हलचल दिखने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।
अपील:
वन विभाग ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि अफवाहों से बचें, सतर्क रहें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button