Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

ग्राम पंचायत जरियारी में बाबा साहब की प्रतिमा का भव्य अनावरण संपन्न : एड. विक्रम सूर्यवंशी

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर। दिनांक 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत जरियारी में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भीम आर्मी एवं समस्त बहुजन सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर एस.एस. गौतम जी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सिद्धार्थ नालंदा (प्रदेश सचिव), फूलचंद्र बौद्ध, संजीत डिजाइनर, राघवेन्द्र अहिरवार, प्रदीप सूर्यवंशी, विजय पटेल (सरपंच), रामभजन साकेत (सरपंच), शानू वर्मा (पार्षद), विजय मोदी एवं एड. सूरज साकेत उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम की अध्यक्षता एड. विक्रम सूर्यवंशी (जिलाध्यक्ष, भीम आर्मी) ने की तथा संचालन एड. अनिल सूर्यवंशी द्वारा किया गया। आयोजन की जिम्मेदारी श्रीमती ललिता बौद्ध ने निभाई।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में एड. विक्रम सूर्यवंशी ने घोषणा की कि प्रतिमा स्थल चौराहा का नाम “अंबेडकर चौराहा जरियारी” एवं बस्ती का नाम “अंबेडकर नगर” रखा जाएगा। उन्होंने बाबा साहब, बुद्ध, फूले और शाहू जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में जिलेभर से हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रदीप सूर्यवंशी, रामप्रकाश कोल, बाबूनाथ साकेत, राजकुमार बौद्ध, दीपक प्रजापति, रामानंद पटेल, दिलीप साकेत, अजीत सूर्यवंशी, अजय साकेत, लेखराज, विपिन एवं विवेक सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button