Advertisement Carousel
Blog

अवैध कारोबार, लाखों का कोयला बरामदअवैध भंडारण और फर्जीवाड़े का खुलासा, कोयला कारोबारी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

15 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त, फर्जी जीएसटी बिल गिरोह का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


दुर्ग, संपत्ति संबंधी अपराधों एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खुर्सीपार पुलिस एवं एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त कार्रवाई में 15 टन से अधिक कोयला जब्त करते हुए फर्जी जीएसटी दस्तावेजों के जरिए अवैध कारोबार संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि खुर्सीपार क्षेत्र में विजय कुमार केसरवानी द्वारा भारी मात्रा में कोयले का अवैध भंडारण कर चोरी-छिपे बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से लगभग 15.530 टन कोयला, व्यापार में प्रयुक्त कांटा-तराजू तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को वैध व्यापारी बताते हुए जीएसटी एवं परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत किए, लेकिन पुलिस ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक जांच के माध्यम से दस्तावेजों का सत्यापन कराया।


संबंधित विभागों से जांच में प्रस्तुत जीएसटी बिल, परिवहन अभिलेख एवं अन्य दस्तावेज फर्जी और कूटरचित पाए गए। पुलिस की सतर्क विवेचना से यह भी खुलासा हुआ कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उपलब्ध कराने में अन्य व्यक्तियों की भी सक्रिय भूमिका थी।
वित्तीय लेनदेन, डिजिटल भुगतान, मोबाइल संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण में राजकुमार मिश्रा और सुनील शर्मा की संलिप्तता सामने आई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके आधार पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार केसरवानी (48 वर्ष), निवासी खुर्सीपार मार्केट, राजकुमार मिश्रा (46 वर्ष), निवासी प्रियंका नगर खुर्सीपार तथा सुनील शर्मा (50 वर्ष), निवासी दल्लीराजहरा एवं वर्तमान निवासी जामुल, दुर्ग शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 208/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(4), 336(3) एवं 340(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बरामद कोयले के वास्तविक स्रोत, स्वामित्व, परिवहन व्यवस्था तथा संभावित चोरी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंध की जांच अभी जारी है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button