Advertisement Carousel
Blog

पर्यावरण संरक्षण हम सभी का कर्तव्य सत्यनारायण सिंह ठाकुर विश्व पर्यावरण दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Advertisements

पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : सत्यनारायण सिंह ठाकुर

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा, । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के निर्देशानुसार भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) जांजगीर में पर्यावरण विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, कानूनी जागरूकता एवं सामाजिक दायित्वों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री सत्यनारायण सिंह ठाकुर ने उपस्थितजनों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण हम सभी का नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है। वृक्ष राष्ट्र की अमूल्य संपत्ति हैं, इसलिए अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।


श्री ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, वायु प्रदूषण अधिनियम तथा मोटर व्हीकल एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की भी विस्तृत जानकारी दी।
असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल सुश्री संगीता मरावी ने पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता की आवश्यकता पर बल देते हुए वन संरक्षण अधिनियम एवं वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिलाओं और बच्चों से जुड़े कानूनी अधिकारों, लैंगिक उत्पीड़न से बालकों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), सिविल एवं आपराधिक मामलों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री गगन उपाध्याय ने पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लीगल एड डिफेंस काउंसिल की कार्यप्रणाली, निशुल्क अधिवक्ता नियुक्ति की व्यवस्था तथा लीगल एड क्लिनिक की सेवाओं की जानकारी दी।


कार्यक्रम में पैरालीगल वालेंटियर श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि सभी को प्रकृति के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, नालसा एवं सालसा की विभिन्न योजनाओं, निशुल्क विधिक सहायता की पात्रता तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में आरसेटी के डायरेक्टर श्री लक्ष्मी नारायण सिंघु, संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी, पैरालीगल वालेंटियर श्री जयराम गढ़ेवाल तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button