Advertisement Carousel
Blog

अवैध महुआ शराब पर मस्तुरी पुलिस का प्रहार, आरोपी गिरफ्तारघर में बेच रहा था कच्ची महुआ शराब, पुलिस ने दबिश देकर दबोचा

Advertisements

अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मस्तुरी पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर,  जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मस्तुरी पुलिस ने अवैध महुआ शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (मस्तुरी) श्री डेरहा राम टंडन के मार्गदर्शन में थाना मस्तुरी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
Advertisements


इसी क्रम में 05 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आंकडीह में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी संजय कुमार लहरे (35 वर्ष), पिता अशोक कुमार लहरे, निवासी ग्राम आंकडीह, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर को अवैध रूप से महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1200 रुपये है, बरामद कर जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश किया।
मस्तुरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button