Advertisement Carousel
Blog

ग्राम करही को मिली बड़ी सौगात, पुलिस सहायता केंद्र का हुआ शुभारंभ अब 24 घंटे मिलेगी पुलिस सहायता, करही में खुला नया पुलिस सहायता केंद्र

Advertisements

ग्राम करही में पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ, अब 24 घंटे मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता

Advertisements


जांजगीर-चांपा, जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं ग्रामीणों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस नए केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलने के साथ आम नागरिकों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

Advertisements


पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने विधिवत फीता काटकर किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति श्री प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप, संयुक्त कलेक्टर शक्ति श्री अरुण सोम, बिर्रा एवं करही के सरपंच सहित जनप्रतिनिधि, पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को नई मजबूती मिलेगी। अब ग्रामीणों को छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना देने अथवा पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए दूरस्थ थाना या चौकी तक नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


उन्होंने बताया कि केंद्र में 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती रहेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे असामाजिक तत्वों में कानून का भय बढ़ेगा तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।
उद्घाटन के पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक शक्ति श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप ने पुलिस सहायता केंद्र का निरीक्षण किया तथा तैनात पुलिस कर्मियों को आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा पुलिस सहायता केंद्र परिसर में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुलिस विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास एवं सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button