Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब कारोबार पर कोतवाली पुलिस का प्रहार, 35 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार जांजगीर में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, बाजार पारा से आरोपी दबोचा गया

Advertisements

अवैध शराब बिक्री पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 35 पाव देशी शराब जब्त
जांजगीर,जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध जांजगीर-चांपा पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन एवं बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाजार पारा जांजगीर में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है।


सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी लाल यादव (45 वर्ष), पिता चिंताराम यादव, निवासी बाजार पारा, जांजगीर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2,800 रुपये है, बरामद कर जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय, नीतीश विश्वकर्मा एवं हजारी लाल मेरसा का सराहनीय योगदान रहा।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button