Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 7.610 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7.610 किलोग्राम गांजा तथा परिवहन में प्रयुक्त एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार 21 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बसना से गिधौरी की ओर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया और पवनी मोड़ के पास जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए तलाशी में आरोपियों के पास से 7.610 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा परिवहन में उपयोग की जा रही होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कथित रूप से गांजा उपलब्ध कराने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button