Advertisement Carousel
Blog

तखतपुर में पिता ने बेटे की ली जान, घरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़ शराब के नशे में बेटे से हुआ विवाद, गुस्से में पिता ने डंडे से किया जानलेवा हमला

Advertisements

बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में बेटे और पिता के बीच मोटरसाइकिल को लेकर हुए विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि पिता ने डंडे से वार कर अपने ही बेटे की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमुली की है। पुलिस के अनुसार मृतक विजेंद्र कुमार श्रीवास शराब के नशे में घर पहुंचा और मोटरसाइकिल की मरम्मत तथा उसे अपने पास रखने की बात को लेकर अपने पिता मोहित श्रीवास से विवाद करने लगा।

Advertisements
Advertisements


विवाद बढ़ने पर मृतक ने अपने पिता से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान गुस्से में आए पिता ने पास में रखे डंडे से बेटे के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से विजेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मोहित श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और शराब के नशे को घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है।



एक मामूली पारिवारिक विवाद ने पिता-पुत्र के रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button