Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़
Trending

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी की रकम ट्रांजेक्शन कराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Three accused arrested for transferring cyber fraud money through mule account

Ad
सारंगढ़-बिलाईगढ़। साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने दुर्ग जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर ठगी से प्राप्त रकम का ट्रांजेक्शन कराने में शामिल थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक वर्ना कार, पांच मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और पासबुक जब्त की है।
पुलिस के मुताबिक साइबर क्राइम पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के तकनीकी विश्लेषण के दौरान एक बैंक खाते में संदिग्ध लेनदेन सामने आया था। जांच में यह खाता दिनेश बंजारे के नाम पर होना पाया गया। मामले में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ में अपराध क्रमांक 323/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(4), 317(5) और 3(5) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
 
Advertisements
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दिनेश बंजारे ने अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक और मोबाइल सिम साइबर ठगी में संलिप्त लोगों को उपलब्ध कराया था। इसके बदले उसे कमीशन मिलने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार संबंधित खाते में एक वर्ष के दौरान 2 करोड़ 71 लाख 75 हजार 719 रुपये से अधिक का संदिग्ध लेनदेन हुआ। वहीं, इस बैंक खाते से जुड़े मामलों में देश के अलग-अलग राज्यों में 56 साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज मिली हैं।
मामले की जांच में पहले ही अनिल पटेल, दिनेश बंजारे और उत्तम बाई बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
इसके बाद साइबर ठगी में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए करीब 2,000 मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दुर्ग जिले के चन्द्रखुरी क्षेत्र में दबिश देकर चेतन निषाद उर्फ भदरी उर्फ लक्की, देवा श्रीकांत चन्द्राकर और योगेन्द्र चन्द्राकर को हिरासत में लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा मोबाइल फोन में APK फाइल डाउनलोड कराने और सर्वर के माध्यम से अवैध ट्रांजेक्शन कराने की जानकारी सामने आने की बात कही गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अनिल पटेल के साथ मिलकर दिनेश बंजारे के बैंक खाते में 2.71 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का लेनदेन कराया और इसके बदले कमीशन प्राप्त किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत की वर्ना कार क्रमांक CG-10-AQ-7723, करीब 1.50 लाख रुपये कीमत के पांच मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और पासबुक जब्त की हैं। तीनों आरोपियों को 16 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर उप जेल सारंगढ़ भेजा गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल और एसडीओपी सारंगढ़ गोविन्द दीवान के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद यादव सहित थाना पुलिस और साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button