Advertisement Carousel
Add
Blog

कृष्ण गोशाला चांपा में गो अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की मांग

Ad

Advertisements

श्री कृष्ण गोशाला चांपा में गो अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की मांग

भाजपा नेता अखिलेश कोमल पांडेय ने गो सेवा आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
चांपा

Advertisements


चांपा स्थित श्री कृष्ण गोशाला परिसर में गो अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अखिलेश कोमल पांडेय ने छत्तीसगढ़ राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष माननीय विशेषर पटेल से बिलासपुर प्रवास के दौरान सौजन्य भेंट कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने गो माता के संवर्धन, संरक्षण, अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से गो अनुसंधान केंद्र की स्थापना की आवश्यकता बताई। उन्होंने बताया कि पूर्व राज्यसभा सांसद एवं अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार साय की सांसद निधि से लगभग 10 लाख रुपए की लागत से श्री कृष्ण गोशाला चांपा में नवीन गोशाला भवन का निर्माण कराया गया था।
पांडेय ने बताया कि भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भी तत्कालीन एवं वर्तमान गो सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल के समक्ष गो अनुसंधान केंद्र की स्थापना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई थी। इसी क्रम में अब इस बहुप्रतीक्षित मांग को पुनः प्रस्तुत किया गया है।
प्रस्तावित गो अनुसंधान केंद्र में गो पालन, संरक्षण, नस्ल सुधार एवं संवर्धन के साथ-साथ गोबर और गोमूत्र आधारित उत्पादों से प्राप्त पंचगव्य का वैज्ञानिक तरीके से परिशोधन एवं अनुसंधान किया जाएगा। इसके माध्यम से पंचगव्य से निर्मित औषधियों के निर्माण और अन्य क्षेत्रों में इसके उपयोग को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।
साथ ही, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए आमजन की भागीदारी बढ़ाकर गो पालन को प्रोत्साहित करने की योजना भी प्रस्तावित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button