Advertisement Carousel
Blog

डिजिटल फसल सर्वेक्षण की तैयारी पूरी, 17 अगस्त से शुरू होगा डीसीएस अभियान सक्ती में डिजिटल फसल सर्वेक्षण को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण, कलेक्टर के निर्देश पर तैयारियां तेज

Advertisements

डिजिटल फसल सर्वेक्षण की तैयारियां तेज, 17 अगस्त से शुरू होगा सर्वे

Advertisements


फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से दीपक यादव

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
सक्ती, 21 जुलाई। खरीफ वर्ष 2026 के लिए प्रस्तावित डिजिटल फसल सर्वेक्षण (डीसीएस) को सफल और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण की अध्यक्षता अपर कलेक्टर बालेश्वर राम ने की।

Advertisements


प्रशिक्षण में अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन के दिशा-निर्देश, कार्यप्रणाली और समय-सीमा की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक डिजिटल फसल सर्वेक्षण किया जाएगा और निर्धारित अवधि में किसी भी प्रकार का समय विस्तार नहीं दिया जाएगा।
अपर कलेक्टर बालेश्वर राम ने कहा कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिससे फसलों का वास्तविक एवं सटीक आंकलन संभव होगा। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्वेक्षण कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और शुद्धता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित पर्यवेक्षण और सत्यापन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि किसानों से संबंधित आंकड़े त्रुटिरहित दर्ज किए जा सकें।
प्रशिक्षण में बताया गया कि सर्वेक्षणकर्ताओं का चयन तहसीलदारों के माध्यम से किया जाएगा और 21 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। सर्वेक्षणकर्ताओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, एंड्रॉयड मोबाइल (वर्जन 9 या उससे अधिक), इंटरनेट सुविधा, आधार कार्ड और बैंक खाता अनिवार्य होगा। उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक होना भी आवश्यक है।
बैठक में सर्वेक्षण कार्य आवंटन, लॉगिन आईडी निर्माण, सत्यापन प्रक्रिया, मानदेय भुगतान और निगरानी व्यवस्था सहित विभिन्न तकनीकी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी कृतराज, जिले के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी तथा कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button