Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी सफलता, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़। जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements


मामला 27 मार्च 2026 का है, जब श्रीरामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद के बाद बैकुण्ठपुर निवासी वैभव ठाकुर के साथ गैलेक्सी मॉल और दशरथ पान ठेला के पास मारपीट की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।


पुलिस जांच में सामने आया कि शुभम भाठिया, विश्वास बैरागी, राकेश उर्फ गोलु महंत और सुनील दास महंत ने मिलकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट की थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पहले विश्वास बैरागी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी सतवेंदर सिंह उर्फ शुभम भाठिया, राकेश उर्फ गोलु महंत तथा सुनील दास महंत को भी गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया स्टील का कड़ा भी बरामद कर जब्त किया है।
रायगढ़ पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ लगातार जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button